संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने उदयगिरि जंगल रिसोर्ट में मोटर बोट संचालन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने आज विदिशा जिले के भ्रमण के दौरान उदयगिरि जंगल रिसोर्ट पहुंचकर मध्यप्रदेश पर्यटन (एमपीटी) द्वारा बेस नदी में संचालित मोटर बोट की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा पर्यटन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।संभागायुक्त श्री सिंह ने मोटर बोट संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों, लाइफ जैकेट, पर्यटक सुविधा व्यवस्थाओं एवं संचालन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी गतिविधियां निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उदयगिरि क्षेत्र में पर्यटन संभावनाओं एवं प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा जिले की पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी।कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने संभागायुक्त को उदयगिरि जंगल रिसोर्ट में उपलब्ध सुविधाओं एवं पर्यटन विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुदृढ़ की जा रही हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment