भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 17 करोड़ की शासकीय भूमि कराई मुक्त

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी

ओरछा। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देश एवं एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन के मार्गदर्शन में ओरछा तहसील प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को मुक्त कराया। तहसीलदार सुनील बाल्मीकि के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया।
प्रशासन द्वारा दो प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई। खसरा नंबर 249/2 स्थित समाधि क्षेत्र में लगभग डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं खसरा नंबर 87 स्थित नकता/सतार क्षेत्र में लगभग एक हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।
तहसीलदार सुनील बाल्मीकि ने बताया कि शासन की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों को हटाकर जमीन को पुनः शासन के खाते में दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment