SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जिले के स्कूलों में समर कैंप शुरू – खेल, कला और संगीत से बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 1 मई से 1 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा उनकी रचनात्मक क्षमताओं को निखारना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खेल गतिविधियों के अंतर्गत खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी, चेस जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बच्चों की शारीरिक क्षमता एवं टीम भावना का विकास हो रहा है।इसके साथ ही कला एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए पेंटिंग, स्केचिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण एवं संगीत सीखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।समर कैंप का शुल्क मात्र 25 रुपए निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसमें भाग लेकर लाभान्वित हो सकें। कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रखा गया है। जिला प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों से अपील की है, जिन्होंने अभी तक समर कैंप के लिए पंजीयन नहीं कराया है, वे शीघ्र अपने विद्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं और इस उपयोगी पहल का लाभ उठाएं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment