कलेक्टर ने सिरोंज पहुंचकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

सिरोंज में आयोजित हुई जिला स्तरीय जनसुनवाईर – 122 आवेदन प्राप्त हुए, 75 आवेदनों का मौके पर निराकरण कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज सिरोंज पहुंचकर जिला स्तरीय जनसुनवाई की। उन्होंने यहां आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदकों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकांश आवेदनों का निराकरण कराया है। सिरोंज में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 122 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया था। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही 75 आवेदनों का निराकरण कराया है। शेष लंबित आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा में निराकरण के निर्देश उपस्थित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।सिरोंज में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाकर आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये और निराकरण की पहल की है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग सहित अनेक विभागों ने स्टॉल लगाकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं। साथ ही यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदकों की स्वास्थ्य जांच की पहल भी की गई थी जहां आवेदकों की जांच उपरांत उन्हें जरूरी दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया गया है। इसके अलावा आधार अपडेट और आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की सुविधा भी सिरोंज की जनसुनवाई में उपलब्ध कराई गई थी।सिरोंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम कस्बाताल के आवेदक श्री संतोष श्रीवास्तव ने पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि योजना तहत लाभ प्राप्ति में आ रही पोर्टल संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसका मौके पर निराकरण कराया गया है। इसी प्रकार ग्राम तरवरिया की आवेदिका चुक्कोबाई पिता चुक्का अहिरवार ने फोती नामांतरण नहीं करने विषयक आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने इस संबंध में कहा है कि संबंधित पटवारी द्वारा तब तक वेतन आहरण ना किया जाए जब तक कि संपूर्ण गांव की रिकॉर्ड दुरस्ती न कर दी जाए।इसके अलावा जनसुनवाई में सिरोंज क्षेत्र के आवेदक श्री इदरीश खान ने नक्शा त्रुटि सुधार एवं बटांकन नस्तीकरण के आदेशों का पालन न होने तथा पटवारी द्वारा नई फाइल पेश किए जाने के संबंध में आपत्ति संबंधी आवेदन दिया। इस आवेदन का निराकरण भी मौके पर कर दिया गया है। सिरोंज नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 अयोध्या बस्ती निवासी श्रीमती कपूरी बाई पत्नी गंगाराम के द्वारा शासकीय भूमि पर निर्मित मकान का पट्टा प्रदान करने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर नगर पालिका सीएमओ को शीघ्र ही आवेदक की समस्या का निराकरण करते हुए पट्टा प्रदान करने व योजना का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सिरोंज नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 निवासी श्री रामकृष्ण महावर कोली समाज सेवा समिति द्वारा श्री रामकृष्ण मंदिर का रास्ता बंद होने के संबंध में कार्यवाही करने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। समिति के सदस्यों ने रास्ता बंद होने संबंधी विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया जिस पर कार्रवाई करते हुए रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड क्रमांक 21 सिरोंज नगरीय क्षेत्र निवासी किशवर जहां ने पट्टा प्रदाय करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह 25 वर्षों से काबिज होकर आधिपत्यधारी हैं इस कारण उन्हें पट्टा दिलवाए जाने की बात कही गई। इस मामले में भी शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। ग्राम परसौरा के किसान श्री यशवंत सिंह ने सोयाबीन का मुआवजा दिलवाले संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा ग्राम मदागन के सभी वार्ड वासियों ने ग्राम पंचायत साकलोन अंतर्गत ग्राम मदागन की बंजारा बस्ती में हैंड पंप लगवाने संबंधी आवेदन दिया। जिस पर करवाई करते हुऎ मौके पर ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मदागन ग्राम की बंजारा बस्ती में हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिये गए हैं। इसके अलावा अन्य आवेदकों से भी उनसे आवेदन प्राप्ति उपरांत उनकी समस्याओं को सुना है और मौके पर ही निराकरण किया गया है।
इस दौरान जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment