ग्राम चारगांव में हुई अंधी हत्या का चांद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा आरोपी गिरफ्तार गए जेल

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- चाँद थाना क्षेत्र के ग्राम चारगांव के खेत में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश बघेल स्टॉफ सहित मौके पर पहुंचकर पूछताछ प्रारम्भ कर दी तभी तरुण साहू ने बताया कि मृतिका सुनीता पति पतिराम साहू उम्र 45 वर्ष पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा निवासी है जो 28 अप्रैल को घर से लड़की देखने का कहकर निकली थी जो वापस नहीं आयी जिस रपट पर से गुम इंसान रिपोर्ट 30अप्रैल को थाना कुंडीपुरा में दर्ज करायी गयी थी!
थाना क्षेत्र चांद में मर्ग क्रमांक 31/2026 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर मृतिका का पीएम कराया गया मर्ग जांच के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका का गला घोंटकर हत्या करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 161/26 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!
छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे व चौरई एसडीओपी से निर्देश प्राप्त कर संदेही हेमंत सोनेकर पिता हीरामन सोनेकर उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लहगड़ुआ थाना कुंडीपुरा से पूछताछ की गई जिसने 6-7 माह पूर्व से मृतिका से जान-पहचान होना व मोबाइल में लगातार बात करना तथा मृतिका से अवैध संबंध होना बताया मृतिका द्वारा साथ में रहने का दबाव डालने पर परेशान होकर उसे छिंदवाड़ा से मोटर सायकिल में ले जाकर ग्राम चारगांव के पास खेत में ले जाकर मौका देखकर मृतिका को जान से मारने की नियत से मृतिका के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करना बताया और मृतिका के पहने जेवर सोने के टाप्स सोने की मंगलसूत्र की पत्तियां एवं गुरिया सोने की अंगूठी चांदी की पायल अपने साथ ले जाना बताया तब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल छिंदवाड़ा में भेजा गया इस धरपकड़ टीम मे चाँद थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह बघेल सउनि सतीश दुबे आ.क्रमशः सुरेन्द्र विवेक अभिषेक सायबर सेल से प्र आ. नितिन आ. आदित्य की अहम भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक ने उक्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment