दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
मथुराथाना रिफाइनरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ट्रक, लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में रिजवान, नासिर, मोहब्बत और हासिम शामिल हैं। ये सभी मथुरा और हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से:चोरी किया गया ट्रक (कीमत करीब 60 लाख रुपये 55 टैबलेट10 कीमती मोबाइल फोन 2 लैपटॉप 80 हजार रुपयेनकद
सील काटने में इस्तेमाल होने वाला ग्राइंडर बरामद किया है। कुल बरामद माल की कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह का एक सदस्य ट्रक ड्राइवर बनकर ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस से जुड़ जाता था। माल लोड होने के बाद रास्ते में ट्रक रोककर सील को ग्राइंडर से काटते थे और हर बैग से एक-एक महंगा सामान निकाल लेते थे। इसके बाद ट्रक को दोबारा सील कर दिया जाता था ताकि किसी को शक न हो।
चोरी किए गए मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप को आरोपी दिल्ली और आगरा के बाजारों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस को शक है कि गिरोह ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फैक्ट्री एरिया में घेराबंदी कर ट्रक समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







