बरात जा रहे सगे भाइयों की बाइक में बाइक सवार ने टक्कर हुई मौत

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार की रात बाइक से बरात जा रहे दो सगे भाइयों को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक में बैठा एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम पंचायत चंदपुरवा बुजुर्ग के मजरा इटरा निवासी अंकित निषाद (22) पुत्र संतराम निषाद अपने भाई कृष्ण कुमार के साथ बाइक से चंदपुरवा निवासी आसाराम के पुत्र गुलशन की बरात में रात करीब 10:00 बजे इंगोहटा जा रहे थे। हाईवे पर प्रेम नगर के समीप छोटे भाई कृष्ण कुमार निषाद की टोपी हवा में उड़कर हाईवे में गिर गई। कृष्ण कुमार निषाद टोपी उठाने चला गया और अंकित बाइक में ही बैठा था। तभी पीछे से आ रहे गांव निवासी बाइक सवार बाबू वर्मा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में अंकित व बाबू घायल हो गए। गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में अंकित की मौत हो गई। जबकि बाबू वर्मा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक अपने पीछे पिता संतराम निषाद, मां रेखा निषाद, पत्नी मुस्कान, बहन राखी एवं अमृता को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत