हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार को देर शाम बड़े पावर हाउस के सामने संचालित अर्थ होटल में युवती के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को देर शाम मौदहा निवासी शिवानी यादव के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज करके जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट की थी और कार में सवार होकर फरार हो गये थे। इस घटना के बाद युवती ने होटल में जमकर बवाल काटा था। घटना की सूचना पाकर थाने से पहुंची सब इंस्पेक्टर प्रियंका ने युवती को समझा बुझाकर शांत कराकर थाने लायी थी। युवती ने देर रात अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट गालीगलौज करने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके होटल अर्थ में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना में शामिल बिदोखर पुरई निवासी अनुभव उर्फ प्रिंस एवं आशीष सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







