दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
चौमुहां। थाना जैत परिसर में प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द त्रिपाठी के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिस स्टाफ ने प्रभारी निरीक्षक को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी के कार्यकाल के दौरान थाना जैत में किए गए अभूतपूर्व सुधारों और बुनियादी ढांचे के कायाकल्प की विशेष रूप से प्रशंसा की। उनके प्रयासों से थाने के स्वरूप में जो सकारात्मक बदलाव आए हैं, उन्हें एक मिसाल के तौर पर याद किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा, बल्कि आम जनता के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित किया। अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना उनकी कार्यशैली की मुख्य विशेषता रही। विदाई के समय पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग काफी भावुक नजर आए। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। प्रभारी निरीक्षक ने भी अपने संबोधन में जैत क्षेत्र की जनता और स्टाफ से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







