एसएसपी ने फीता काटकर किया जैत थाने के नवनिर्मित स्वरूप का लोकार्पण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने शुक्रवार को थाना जैत के नवनिर्मित और सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सदर और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी के विशेष प्रयासों से थाने की सूरत बदली गई है, जिसकी उच्चाधिकारियों ने जमकर सराहना की।
थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने हवालात, जीडी कार्यालय और मीटिंग रूम के सौंदर्यीकरण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। इससे पूर्व, थाना प्रभारी द्वारा मिशन शक्ति कक्ष, हनुमान मंदिर निर्माण और मुख्य कार्यालय का भी कायाकल्प कराया जा चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं और बेहतर वातावरण के साथ अब यह थाना पुलिसकर्मियों के साथ-साथ फरियादियों के लिए भी काफी सुविधाजनक नजर आ रहा है।
इस अवसर पर एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ सदर पीपी सिंह और सीओ सिटी आशना चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली और पुलिसिंग के साथ-साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उनके जुनून की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी का सौंदर्यीकरण के प्रति विशेष लगाव रहा है। जैत उनके कार्यकाल का 15वां थाना है, जहां उन्होंने अपनी व्यक्तिगत मेहनत और रुचि से पुलिस कार्यालय के बुनियादी ढांचे को नया रूप दिया है। उनके इस समर्पित प्रयास के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों और अन्य सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत