सीतापुर महिला आरक्षण पर जनपद मे कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन मे महिला आरक्षण मे दलितो , पिछड़ो और मुस्लिम पिछड़ी जातियो का आरक्षण सुनिश्चित करने की आवाज बुलंद हुई ।
इस अवसर पर कांग्रेस के पिछड़ा विभाग के चेयरमैन अनिल जय हिंद ने कहा महिला आरक्षण मे पिछड़े , दलित और पिछड़ी मुस्लिम महिलाओ का आरक्षण सुनिश्चित हो इसके बिना महिला आरक्षण बेमानी होगा
इस अवसर पर सासंद राकेश राठौर ने कहा मोदी सरकार दलित पिछड़ी और पिछड़ी मुस्लिम महिलाओ का हक छीनना चाहती है कांग्रेस यह हकमारी नही होने देगी ।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस सुभाषिनी यादव ने कहा महिलाओ पर हिंसा करने वाली भाजपा महिला आरक्षण का राग अलाप कर अपनी महिला बिरोधी छवि साफ करना चाहती है ।
सम्मेलन मे शिवप्रकाश सिंह , राहुल सिंह , हसीना खातून, विष्णु गौतम ने भी संबोधित किया ।
उक्त अवसर पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







