दैनिक केसरी हिंदुस्तान इंदौर संभाग ब्यूरो भगवान मुजाल्दा
गंधवानी – म.प्र.जनअभियान परिषद विकासखण्ड गंधवानी जिला धार में भौतिक सत्यापन एंव संवाद कार्यक्रम के अंर्तगत टास्क मैनेजर डां सुनीता गुप्ता भोपाल सचिन शिम्पी इंदौर जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अवल्दामान में अतिथिगण के समिति द्वारा स्वागत एंव जल मंदिर (प्याऊ ) की स्थापना गंधवानी में गोशाला का अवलोकन किया उसके बाद बी आर सी भवन जनपत पंचायत सभाकक्ष में संवाद बैठक का आयोजन किया इस मौके पर टास्क मैनेजर डॉ सुनीता गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन पर संपूर्ण प्रदेश में 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक इस वृहद अभियान का शुभारंभ किया है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार प्रदेश में जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियां नवांकुर संस्थाएं, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं नवांकुर सखीओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जनों के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके निमित्त स्थानीय स्तर पर जन जागरूकता हेतु बहुत सी गतिविधियां संचालित हो रही है। जिसमें तालाब नदी घाटों की सफाई एवं श्रमदान वृक्ष पूजन जल स्रोत पूजन प्रभात फेरिया जल मंदिर का शुभारंभ किया। एवं ग्राम चौपाल के माध्यमों से लोगों को जल के प्रति जागरूक करना एवं जल के प्रति गंभीरता रखना। क्योंकि पानी बचाया जा सकता है। बनाया नहीं जा सकता है। सचिन सिल्पी के द्वारा परिषद की सभी योजनाओ का विस्तार से अवगत करवाई गई नवांकुर संस्थाओ ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों CMCLDP के छात्र-छात्राओ मेन्टर् नवांकुर सखियों को कार्यो की जानकारी ली जल गंगा संवर्धन अभियान एंव जमीनी स्तर पर जनजागरूकता के लिए समस्त सदस्यो की सराहना करते हुवे,पहाड़ी इलाके में बसे गाँव बोर डाबरा पहुँचकर रोहिणी सामाजिक विकास समिति बोर डाबरा संस्था द्वारा संचालित नर्सरी जन सुचना केंद्र वाचनालय संस्कार केंद्र का अवलोकन किया एंव सी एम इन्टर्न मोहित सोलंकी के घर जैविक कृषि हल्दी का अवलोकन किया इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक दयाराम मुवेल दिनेश सिंघार कृष्णपाल चौहान पियु गुप्ता पूजा मालविया भारत डोडवे लक्ष्मणसिंह अखाड़े मेन्टर चत्तरसिह वास्केल करणसिंह सोलंकी राजेश गेहलोत क्षमा पाण्डेय, समिति सदस्य CMCLDP, छात्र-छात्राओ उपस्थित हुवे ।
बैठक का संचालन नवांकुर संस्था अध्यक्ष राकेश मोटसरा आभार मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र हरिओम मालवीया किया
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







