बृजमोहन कारपेंटर केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो राजगढ़
राजगढ़- पचोर कृषि उपज मंडी में किसानों को इन दिनों भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में खरीदी करने वाले प्रमुख व्यापारी—रमेश चंद्र रामचंद्र साहू, अमित कुमार रामचंद्र साहू एवं साहू ट्रेडर्स—के पास केवल एक ही तोल कांटा होने से किसानों को सुबह से शाम तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि जब तीन अलग-अलग नामों से व्यापार किया जा रहा है, तो प्रत्येक व्यापारी के लिए अलग-अलग तोल कांटा होना चाहिए। लेकिन वर्तमान में तीनों का माल एक ही कांटे पर तोला जा रहा है, जिससे अव्यवस्था और देरी बढ़ रही है। इससे खासकर छोटे और दूरदराज से आने वाले किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
कई किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर पंजीयन नहीं हो पाने या स्लॉट बुकिंग में दिक्कतों के कारण उन्हें मजबूरी में मंडी में व्यापारियों को उपज बेचनी पड़ रही है। लेकिन यहां भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
मामले को लेकर जब मंडी सचिव अंबाराम भिलाला से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि “मामले को दिखवाया जाएगा।” हालांकि, अब तक स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आया है।
किसानों की मांग है कि प्रत्येक व्यापारी के लिए अलग तोल कांटा अनिवार्य किया जाए और मंडी प्रशासन इस ओर सख्त कदम उठाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







