ब्यूरो (सुल्तानपुर)।
तकी मेंहदी
मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
तहसील क्षेत्र के कस्बामाफियात गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां छप्पर के नीचे दबकर गांव निवासी सुरेश की लगभग 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
वहीं, सिंघनी गांव में रामबरन के घर पर पेड़ गिरने से उनकी दबकर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी श्यामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तेज आंधी के चलते बल्दीराय से पारा तक दर्जनों पेड़ गिर पड़े, जिससे आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़कों से पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया।
पारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। बल्दीराय, बहुरावां, देहली, धनपतगंज, इसौली, पारा, चककारी भीट, वलीपुर समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान का व्यापक असर देखने को मिला।
इब्राहीमपुर में भी पेड़ गिरने से एक बाइक और कार उसके नीचे दब गई। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण कई दुकानदारों के टीन शेड उड़ गए और बिजली कड़कने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और राहत पहुंचाने की मांग की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







