हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। करीब साढ़े तीन माह से गैंगस्टर एक्ट के फरार इनामी सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
गत 14 जनवरी को तत्कालीन थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने मौदहा निवासी मुफीद अहमद, कलौलीतीर निवासी आलोक यादव, कुछेछा निवासी दीपक निषादस कुरारा कस्बा निवास संजय वर्मा उर्फ संजय अहिरवार के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछेछा निवासी दीपक निषाद पुत्र बलीराम निषाद फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने कुण्डौरा गांव के समीप से दीपक निषाद को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। फरारी के दौरान पुलिस ने इस पर 3 फरवरी को 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष योगेश तिवारी, उप निरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी, रजत सिंह, अमित कुमार, दिलीप कुमार, पंकज मौर्या, रवि पटेल आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में दाखिल किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







