प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

मेहनत लगन व निरंतर अध्ययन से ही मुकाम किया जा सकता है हासिल : डीएम
बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग के प्रदेश स्तरीय रैंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देती है और निरंतर परिश्रम से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बुक रीडिंग का कोई विकल्प नहीं है, नियमित रूप से समाचार पत्रों का वाचन करें, जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी को अपनी मंजिल बनाएं तथा स्वयं पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिलाधिकारी ने कैरियर चयन, अध्ययन पद्धति एवं आत्मविश्वास बनाए रखने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।
सम्मानित हाईस्कूल विद्यार्थियों में अंशिका वर्मा 97.83%प्रदेश में प्रथम स्थान अदिति 97.50, परी वर्मा 97.33,दिव्या 96.67, संध्या शिखा 96.67, निधि 96.50, मोनिका यादव 96.00, शिक्षा मिश्रा 96.33, आराध्या राज 96.17 सम्मिलित रहीं।
इंटरमीडिएट वर्ग में श्रेया वर्मा 97.20, पूजा पाल 97.00, अर्पिता जायसवाल 96.00, आदित्य वर्मा 96 प्रतिशत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओ0पी0 त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारण, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment