सिंगरौली के परासी में सिस्टम की लापरवाही दो साल से अधूरा पड़ा है सरकारी स्कूल का निर्माण, बच्चे परेशान

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |परासी, ग्राम पंचायत गड़ईगांव, जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। जिले की गड़ईगांव पंचायत अंतर्गत आने वाले परासी गांव में स्कूल की बाउंड्री वॉल और पुस्तकालय का निर्माण कार्य पिछले 2 वर्षों से लटका हुआ है।दो साल से काम बंद होने के कारण मौके पर रखी लाखों रुपये की सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री खुले में पड़ी-पड़ी नष्ट हो रही है। यह सरकारी धन की भारी बर्बादी को दर्शाता है।एक ओर जहां राज्य सरकारें शिक्षा के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का दावा करती हैं, वहीं दूसरी ओर परासी गांव के मासूम बच्चे असुरक्षित और अधूरे पड़े निर्माण के बीच पढ़ने को विवश हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने का खतरा बना रहता है।
जिम्मेदार कौन?
ग्रामीणों और अभिभावकों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण निर्माण समय पर पूरा नहीं हुआ। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस अधूरे पड़े स्कूल निर्माण की तुरंत जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो, और छात्रों के सुरक्षित भविष्य के लिए स्कूल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाय|

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई