गन्नई पंचायत मे विधिक साक्षरता शिविर आयोजित पर्यावरण हमारे जीवन का एक आमूल अंग है इसको बचना भी हम सबका कर्तव्य है न्यायधीश निरंजना योगेश मालवीय

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली|सरई- नालसा की कार्ययोजना अनुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली अतुल कुमार खंडेलवाल के निर्देश में व सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम निरंजना योगेश मालवीय के नेतृत्व व उपस्थिति में पैरालीगल वालंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा दिनांक 12 जुलाई दिन रविवार को ग्राम पंचायत गन्नई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरई मंचासीन रहे। वहीं मुख्य अतिथि बतौर मंचासीन न्यायाधीश निरंजना योगेश मालवीय ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए निःशुल्क विधिक सेवा, साइबर अपराध सहित अन्य कानूनी जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है सभी माताऐं बहने अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार जरूर दें, बच्चों के ऊपर नजर बनाए रखें, बच्चा कहीं गलत रास्ते में तो नहीं जा रहा, कहीं अपराध में तो लिप्त नहीं हो रहा है इसके लिए विशेष पहल करना जरूरी है। आजकल छोटे-छोटे विवाद बड़े बनते जा रहे हैं और फिर कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं, जबकि आपसी सहमति और समझौता से छोटे मामलों को निपटाया जा सकता है। छोटी छोटी विवादों को बहुत बड़ा नहीं बनाना चाहिए क्योंकि उससे आपका और कोर्ट दोनों का समय बेकार जाता है। पाक्सो एक्ट अधिनियम 2012 की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अपराध नहीं करने और अपराध से दूर रहने की सलहा दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पीएलवी शिवप्रसाद साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे शामिल ग्राम पंचायत सरपंच देवकली प्रजापति, वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्त्ता लाले वैश्य,सरोजवती साकेत, न्यायालय नाजिर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment