केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
एसडीएम नें वीडीएस ग्राउंड मे चले खेल शिविर मे 200 बच्चों से ₹850 प्रति बच्चों से खेल के नाम पर धन उगाही की शिकायत पर दबाव मे नहीं की कार्यवाही
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- नगर के गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए लगातार ऐतिहासिक गौरवमयी 38 वर्षों से जुन्नारदेव शहर में संचालित ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में आज एक बेहद गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
स्थानीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति नें शहर की एकमात्र सामाजिक संस्था कन्हान बचाओ मंच के सभी सम्मानित सदस्यों और पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था!
कार्यक्रम के दौरान शिविर आयोजन समिति एवं विद्यालय परिवार की ओर से कन्हान बचाओ मंच के सुप्रीमो मनीष बंटी साहू व उनके सभी सदस्यों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अनुकरणीय मान-सम्मान किया गया इस अवसर पर उपस्थित विशेष अतिथि कन्हान बचाओ मंच के सुप्रीमो मनीष बंटी साहू ने प्रशिक्षण ले रहे बच्चों और युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया उन्होंने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है!
इस एकलौते भव्य आयोजन में कन्हान बचाओ मंच के सुप्रीमो मनीष बंटी साहू समाजसेवी नितेश राजपूत मोनू चावला (पतंजलि) अमित साहू मनीष अग्रवाल संतु बंदेवार नितिन ढाकरिया प्रमोद राय रोहित राजपूत आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए!
कार्यक्रम मे शिविर आयोजक व जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुरोध शर्मा बड़े कप्तान अनुराग शर्मा पी अजवानी अनिल गडरिया धनंजय चौरसिया राजीव गौतम आदि का सराहनीय सहयोग रहा मंच संचालन अनुरोध शर्मा छोटे कप्तान नें किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







