मुँगीसापुर में एचपी गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में घुसा,चालक परिचालक मामूली घायल

SHARE:

केसरीया हिंदुस्तान
मोहित कुमार

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में गुरुवार को एक एचपी गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा।हादसा कानपुर इटावा नेशनल
हाइवे पर हुआ।टैंकर रोड बैरिकेटिंग तोड़ते हुए सीधे मकान में जा घुसा।जानकारी के मुताबिक एचपी गैस टैंकर
कानपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था।हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं।हादसे के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा
रही है।डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।पुलिस के मुताबिक हादसे के पीछे चालक को झपकी आना
या टैंकर का स्टेरिंग फेल हो जाने की आशंका जताई जा रही है।हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भींड जमा हो गई।हालांकि एक बड़ा हादसा होते टल गया।यदि गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता तो पूरे मुँगीसापुर क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment