ऑपरेशन मुस्कान के तहत आधे घंटे में ढूंढ निकाला मासूम

SHARE:

बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बांदा पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर से गुम हुए एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार, 21 मई 2026 जनपद चित्रकूट के निवासी रोहित पुत्र शिव अवतार अपने ढाई साल के बेटे का इलाज कराने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा आए हुए थे। इसी दौरान रोहित फोन पर किसी से बातचीत करने में व्यस्त हो गए। इसी बीच उनका मासूम बेटा अचानक उनकी नजरों से ओझल हो गया और कहीं गुम हो गया। बच्चे के अचानक गायब होने से घबराए पिता ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा, पलाश बंसल के निर्देशन में चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने बिना देरी किए मेडिकल कॉलेज के अंदर और बाहर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। आस-पास के लोगों और तीमारदारों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने कुछ ही देर में बच्चे को मेडिकल कॉलेज परिसर से ही सकुशल ढूंढ निकाला।
बच्चे के सकुशल मिल जाने के बाद पुलिस टीम ने उसे उसके पिता रोहित को सौंप दिया। अपने कलेजे के टुकड़े को दोबारा सही-सलामत पाकर पिता की आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने बांदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। पुलिस प्रशासन ने भी आमजन से अपील की है कि अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और लापरवाही न बरतें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत