कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देश पर निवाड़ी में चला सफाई अभियान, वर्षा पूर्व नालों की सफाई युद्धस्तर पर शुरू

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी

निवाड़ी। आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। कलेक्टर जमुना भिड़े द्वारा टी.एल. बैठक में दिए गए सख्त निर्देशों के बाद नगर पालिका निवाड़ी ने वर्षा पूर्व तैयारियों को तेज कर दिया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर के प्रमुख नालों एवं जल निकासी मार्गों की साफ-सफाई का कार्य तत्काल प्रारंभ करा दिया। नगर पालिका की टीम सुबह से ही विभिन्न वार्डों में पहुंचकर नालों से गाद, प्लास्टिक एवं कचरा निकालने में जुटी रही।
प्रशासन का उद्देश्य बरसात के दौरान जलभराव, गंदगी और बीमारियों की समस्या को रोकना है। कई स्थानों पर वर्षों से जाम पड़े नालों की सफाई मशीनों एवं श्रमिकों की मदद से कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई समय सीमा में पूरी की जाएगी।
नगरवासियों ने भी प्रशासन की इस सक्रियता का स्वागत करते हुए कहा कि यदि हर वर्ष बारिश से पहले इसी प्रकार गंभीरता दिखाई जाए तो शहर में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि नालों एवं सड़कों पर कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment