पिछले तीन वर्षों में 645 लोगों को निगलकर 2102 को अपाहिज बना गया खूनी हाईवे

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजरा नेशनल हाईवे 34 पिछले तीन वर्षों में पांच थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 645 जानें लेकर 2102 लोगों को अपाहिज बना दिया है। इसी से लोग इसको खूनी हाईवे कहते हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जिस दिन इस हाइवे पर बिधनू से लेकर गहबरा चौकी तक हादसे नहीं होते हैं।
कानपुर नगर के बिधनू,घाटमपुर तथा जिले के सदर कोतवाली, सुमेरपुर,मौदहा कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमों के अनुसार वर्ष 2023 में 198 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा और 653 लोग घायल हुए थे। इसी तरह 2024 में 215 लोगों की मौत हुई और 992 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2025 में 232 लोग मौत के शिकार हुए और 757 लोग घायल हुए। इस तरह से यह खूनी हाईवे पिछले तीन वर्षों में 645 लोगों को निगल कर 2102 लोगों को अपाहिज बना चुका है और यह सिलसिला निरंतर जारी है। मई माह में यह हाईवे अभी तक जिले में करीब एक दर्जन लोगों को मौत का शिकार बनाकर दो दर्जन राहगीरों को घायल कर चुका है। बुधवार को तड़के चंदपूरवा गेट के समीप हुई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment