केसरिया में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

केसरिया।हिंदुस्तान
पटना से सिसवा कोडर जाने के क्रम में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार का बुधवार को केसरिया थाना चौक पर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष भरत पटेल, साहेबगंज विधानसभा के प्रभारी हरिवंश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ,संजय किशोर तिवारी, अजीत साहनी, बसंत कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, पिंटू राम, प्रखंड अध्यक्ष सरोज साहनी सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment