दैनिक केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता वीरू गौतम
पीलीभीत। जिम्मेदारों की मिलीभगत से खनन माफियाओं द्वारा नाम मात्र की परमिशन की आड़ में मिट्टी का अवैध खनन का धंधा जोरों पर हो रहा है जिससे सरकार के राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कई गांवों में खनन जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित भट्टे स्वामी द्वारा किये जा रहे अवैध खनन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। भट्ठा स्वामी द्वारा नाममात्र की अनुमति लेकर बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। क्षेत्र में दिन-रात ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों का संचालन जारी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहन मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार भट्ठे की आड़ में निर्धारित सीमा से अधिक मिट्टी का उठान किया जा रहा है। बावजूद इसके संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले पर मौन साधे हुए हैं। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई। लगातार हो रही मिट्टी ढुलाई से क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है, लेकिन कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







