वकीलों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह
मथुरा। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) जिला कमेटी मथुरा के तत्वावधान में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ता जिला एवं सत्र न्यायालय के गेट नंबर-3 पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां राज्यपाल के नाम दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा बुलडोजर से ध्वस्त किए गए अधिवक्ताओं के चैम्बरों की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद”, “योगी सरकार मुर्दाबाद”, “वकीलों की एकता जिंदाबाद”, “तानाशाही नहीं चलेगी” और “जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा” जैसे गगनभेदी नारे लगाकर माहौल गरमा दिया। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अधिवक्ता कलम छोड़कर आंदोलन तेज करेंगे और कार्य बहिष्कार व हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व आइलाज के राज्य सचिव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नशीर शाह एडवोकेट ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रकुमार बशिष्ठ, ठाकुर मदन गोपाल सिंह, पूर्व सचिव कलुआ सिंह राजपूत, त्रिलोक चंद शर्मा, सतेंद्र परिहार, पूर्व संयुक्त सचिव देवेंद्र कुमार, अमित शर्मा, जिला सचिव नीरज राठौर एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत