मोबाइल चोरी और साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स का बड़ा खुलासा कोतवाली पुलिस ने मेरठ निवासी युवक को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स बरामद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन और उनके पार्ट्स के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, मदर बोर्ड, चार्जिंग बोर्ड, कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।
सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 19 मई की देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोती मंजिल के सामने से अरवाज मलिक पुत्र आरिफ निवासी मंडीहाई थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह चोरी और इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन सस्ते दामों में खरीदकर उनके मदर बोर्ड और अन्य पार्ट्स अलग करता था। इसके बाद इन पार्ट्स को दिल्ली में बेच दिया जाता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल मोबाइलों के नंबर ब्लॉक होने पर उनके मदर बोर्ड बदलकर मोबाइल को दोबारा चालू किया जाता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 15 कीपैड फोन, 88 मोबाइल मदर बोर्ड, 414 चार्जिंग बोर्ड, 310 मोबाइल कैमरे, 131 चार्जिंग पट्टे और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक मुश्ताक मेहंदी, हेड कांस्टेबल लोकमन और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment