बेटी संग वृंदावन पहुंचे नवजोत सिद्धू

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी राबिया सिद्धू के साथ वृंदावन पहुंचे। इस दौरान वे पूरी तरह से भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आए। सिद्धू ने अपनी इस यात्रा को पूरी तरह व्यक्तिगत बताया और कहा कि वे यहां केवल मन की शांति और आध्यात्मिक सुकून की तलाश में आए हैं।
वृंदावन आगमन के बाद नवजोत सिंह सिद्धू सीधे सिद्धपीठ मां कात्यायनी देवी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सिद्धू ने लोक-कल्याण की कामना के साथ मंदिर परिसर में विशेष यज्ञ और हवन भी किया। पूजा के बाद मंदिर के पुजारी कमल ने सिद्धू की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मां भगवती के प्रसादी सिंदूर से तिलक लगाया। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में ही आंखें बंद कर ध्यान की मुद्रा में बैठे रहे। सिद्धू के वृंदावन आने की भनक लगते ही मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन इस बार सिद्धू का अंदाज बदला हुआ था। उन्होंने राजनीतिक गलियारों से जुड़े तमाम तीखे सवालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। कैमरों और राजनीतिक चचाओं से बचते हुए उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में स्पष्ट किया कि ह मेरी विशुद्ध रूप से एक निजी और आध्यात्मिक यात्रा है। इसका किसी भी प्रकार के राजनीतिक घटनाक्रम से कोई सरोकार नहीं है। भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच मैं यहां केवल आत्मिक शांति के लिए आया हूं। ब्रजभूमि की महिमा का बखान करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने यहां कुछ दिन एकांत में बिताने की इच्छा जताई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत