परिषद सम्मेलन में शहर के करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। नगर पालिका परिषद सीहोर की सामान्य परिषद सम्मेलन बैठक में शहर के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। परिषद द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी मिलने के बाद शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। बैठक में सड़क निर्माण, नाला निर्माण, घाट विकास, सौंदर्यीकरण, विद्युत व्यवस्था, यूनिपोल स्थापना एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर बाल विहार मैदान को दादा शिवलाल सिंह चौहान की पहचान देने का वादा किया।
बैठक में जिन प्रमुख विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई उनमें वार्ड क्रमांक 28 में सीवन नदी घाट विकास कार्य, भोपाल नाका से भोपाल नाके तक डामरीकरण, फुटपाथ, विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य, शासकीय स्कूल से लुनिया चौराहा तक सीसी सड़क एवं स्ट्रीट लाइट कार्य की विस्तृत योजना, शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु करोड़ों रुपये की स्वीकृति, एमपीबी चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना, भोपाल नाका से सीएम-2 नाले तक नाला निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य, सेकड़ा खेड़ी शहीद स्मारक स्थल को नगर पालिका परिषद के अधीन लेने का प्रस्ताव तथा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यूनिपोल लगाने संबंधी प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक में शहर के विकास को गति देने हेतु विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली एवं सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। परिषद सदस्यों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने पर सहमति जताई।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि सीहोर शहर को आधुनिक, स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जाएंगे तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत