दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
नारकोटिक एक्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा/रायपुर।
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक एक्ट के मामले में फरार आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ सलमान खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 41/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इस मामले में 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 22 सासाहोली स्थित अटल निवास में पुलिस ने रेड कार्रवाई की थी।
कार्रवाई के दौरान महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 किलो गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट, 1 लाख 87 हजार रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक टैब और 3 बटनदार चाकू जप्त किए गए थे। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 41 लाख 75 हजार रुपए बताई गई थी।
मामले की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उड़ीसा निवासी प्रणब कुमार नाइक और सफीकुल रहमान खान को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
इसी कड़ी में पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए सलमान खान उर्फ खुर्शीद आलम को चिन्हित किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गांजा और प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट की सप्लाई करता था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारुति रिट्ज कार क्रमांक CG07 MA 0858 भी जप्त की है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी:
खुर्शीद आलम उर्फ सलमान खान, पिता याकूब खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 9, मकदूम नगर, धरसीवा, जिला रायपुर।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







