शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735

चाकू दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी
तिल्दा नेवरा/रायपुर।तिल्दा-नेवरा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर महिला को धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना तिल्दा-नेवरा का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को तुलसी नेवरा निवासी भगवती उर्फ संजय उर्फ पोंगा यादव ने प्रार्थिया मनीषा वर्मा से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
भगवती यादव उर्फ संजय उर्फ पोंगा यादव, पिता रतिराम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामनगर गौरा-गौरी चौक के पास, तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment