कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। जिले में 18 से 25 मई तक जनजातीय गरिमा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर जन भागीदारी सबसे दूर,सबसे पहले अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के 46 जनजातीय बाहुल्य गांवों में योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु विशेष शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने 19 मई दिन मंगलवार को समय सीमा की बैठक में शिविर आयोजन के सम्बंध में अधिकारियो को जरुरी निर्देश दिये।अभियान के तहत 18 मई को शुभारम्भ 19 से 25 मई तक संतृप्तिकरण शिविर लगाए जाएंगे जिसमें स्वास्थ्य जांच भी होग़ा। 20 मई को अधिकारी एवं आदि कर्मयोगी द्वारा ग्राम भ्रमण 21से 23 मई तक जनसुनवाई 24 एवं 25 मई को दस्तावेजीकरण होगा। अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में प्रेस विज्ञप्ति जारी करना वॉल पेंटिंग साईकिल रैली इत्यादि के द्वारा अभियान का जन जन तक पहुंचाया जाएगा।अभियान के दौरान फील्ड विजिट निरीक्षण, योजनाओ की जानकारी लाभार्थी संवाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तथा एमएमयू के माध्यम से गांव-गांव में स्वास्थ्य जांच सिकलसेल जांच सिकल सेल जांच टी.बी. स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता,
निशा नेताम मड़ावी,सहायक आयुक्त सूरज मानिकपुरी सहित एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







