राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिदुस्तान,
आज दिनांक 20 मई 2026 को आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आव्हान पर देशभर के केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट्स द्वारा अवैध अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री तथा जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे केमिस्ट के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों के विरोध में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सफलतापूर्वक आयोजित की गई,
AIOCDएवं मप्र केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आव्हान पर दमोह जिले के सभी केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट्स ने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखकर आंदोलन को सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया,
हड़ताल के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधीश महोदय के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें सरकार का ध्यान निम्नलिखित अत्यंत गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया,
1-दवाओं की अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन बिक्री,
2-बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सीय पर्चे के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी,
3-ऑनलाइन दवा प्लेटफार्म द्वारा अत्यधिक छूट (Deep Discounting) की अनुचित नीति, जिससे छोटे एवं लाईसेन्सधारी केमिस्ट्स गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं,
ज्ञापन में यह भी मांग की गयी कि GSR 817 (E) एवं GSR 220 (E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाये, जिनका दुरूपयोग विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म एवं क्विक कामर्स आपरेटर्स द्वारा दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी के लिए किया जा रहा है,
केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुआ कहा कि दवायें सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं है तथा उचित सत्यापन के बिना उनकी अनियंत्रित बिक्री जन स्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा एवं ड्रग्स एण्ड कॉस्मेटिक एक्ट के अंतर्गत स्थापित नियामकीय व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है,
फार्मास्यूटिकल्स व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने यह भी दोहराया कि कोविड जैसी महामारी के दौरान देशभर के केमिस्ट्र्स ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर सपोर्ट प्रदाताओं के रूप में निरंतर सेवायें देते हुए आम-जन तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की थी,इसके बावजूद अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के संबंध में बार-बार ज्ञापन एवं प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद भी संबंधित प्राधिकरणों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्य वाही नहीं की गयी है,
अतः केमिस्ट समुदाय ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे लाईसेन्सधारी केमिस्ट्स एवं उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु तत्काल प्रभावी एवं सुधारात्मक कदम उठाये जायें,
जिले में आयोजित यह हड़ताल पूर्णतः शांतिपूर्ण रही तथा इसे केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स समुदाय का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ,
एसोसिएशन द्वारा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक एवं आपातकालीन दवायें उपलब्ध कराकर मानवीय दायित्व कि निर्वहन किया गया,
साथ ही जिला औषधि विक्रेता संघ दमोह के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंघई, सचिव अनिल कोटवानी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में ऑनलाइन खरीद सभी व्यवसायियों के लिए बहुत ही घातक सिद्ध होगी उन्होंने ये भी कहा (AIOCD) आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट्स के आव्हान पर
आज संपूर्ण देश के पंद्रह लाख केमिस्ट एक साथ हड़ताल पर हैं,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







