नगर में विधुत आपूर्ति की समस्या व समय पर सुधार नही हो पाने से जन मानस को होने वाली परेशानी को लेकर ज्ञापन सौंपा,की गई चर्चा

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदा बाजार।
नगर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के साथ साथ समय पर सुधार नही करने व गर्मी उमस से बेहाल रात भर विद्युत नही होने से हो रही परेशानी के सम्बन्ध में नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले एवं नेता प्रतिपक्ष शेख सलमान के द्वारा शहर में विधुत आपूर्ति के कारण होने वाली समस्या से अवगत कराया गया एवं जल्द इसका निदान करने के सम्बंध में चर्चा की गई।
नगर में लगातार वोल्टेज कम होना, पल पल में बिजली कटौती होना, कर्मचारियों के द्वारा फोन नहीं उठाना, एवं कई जगहों की लाइटें रात रात भर बंद होना जैसी समस्या आए दिन बढ़ते जा रही है, कुछ स्थानों पर डीओ गिरने मात्र के कार्य पर सुधार नही करने भी ध्यान नही दिया जाता , बिजली विभाग के पास समस्या समाधान हेतु नियमित सुधार टीम बढ़ाने की बात रखते हुवे आमजन मानस को राहत देने की बात कही गई।
विधुत आपूर्ति व परेशानी को लेकर बिजली विभाग के सुप्रीडेंटेंड ऑफ इंजीनियर जे.पी. अनंत के समक्ष रखी गई इस चर्चा में पार्षद प्रतिनिधि सुभाष राव,गोविंद पात्रे एवं युवा नेता हेमंत ठाकुर, रवि साहू,शमीम खान की उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment