एमसीबी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर मई में अलग-अलग केंद्रों पर होंगे इंटरव्यू शिविर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी
जिले सहित आसपास के युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड (SIS) द्वारा भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत एमसीबी जिले में विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर एवं अन्य पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती की जाएगी। जनपद पंचायतों एवं शासकीय आईटीआई संस्थानों में आयोजित होने वाले इन भर्ती शिविरों के माध्यम से युवाओं को निजी सुरक्षा क्षेत्र में स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा।
विभिन्न पदों पर भर्ती, योग्यता के अनुसार मिलेगा अवसर
भर्ती अभियान के तहत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं-
सुरक्षा जवान (Security Guard)
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
आयु सीमा 19 से 40 वर्ष
लंबाई 167 सेमी
वजन 56 से 100 किलोग्राम
सुरक्षा सुपरवाइजर (Security Supervisor)
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
आयु सीमा 21 से 37 वर्ष
लंबाई 170 सेमी
वजन 56 से 100 किलोग्राम
C.I.T./DH/SLV
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
आयु सीमा 19 से 40 वर्ष
लंबाई 167 सेमी
G.T.O.
शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduate)
आयु सीमा 21 से 37 वर्ष
लंबाई 170 सेमी
आकर्षक वेतन और दीर्घकालिक सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 18,000 से 37,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। यह वेतन राज्य के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप होगा।
इसके अलावा-
पीएफ (PF)
ईएसआईसी मेडिकल सुविधा
वार्षिक वेतन वृद्धि
ग्रेच्युटी
पेंशन सुविधा
विशेष रूप से चयनित कर्मियों के बच्चों के लिए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों (IPS /देहरादून स्कूल) में शिक्षा की व्यवस्था तथा 65 वर्ष तक स्थायी रोजगार का अवसर भी बताया गया है।
भर्ती शिविर की तिथियां और स्थान
समय सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 4ः00 बजे तक
18 एवं 19 मई 2026 जनपद पंचायत भरतपुर
20 एवं 21 मई 2026 जनपद पंचायत खड़गवां, चिरमिरी
22 मई 2026 जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़
25 मई 2026 शासकीय आईटीआई, जनकपुर
26 मई 2026 शासकीय आईटीआई, चिरमिरी पोंड़ी
27 मई 2026 शासकीय आईटीआई, मनेंद्रगढ़
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को इंटरव्यू स्थल पर निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा-
शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पंजीयन एवं प्रोसेसिंग शुल्क हेतु 350।
सभी के लिए खुला अवसर
इस भर्ती अभियान में केवल एमसीबी ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों एवं राज्यों के उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं, जिससे यह भर्ती व्यापक स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार का मंच बन गई है।
संपर्क सूत्र
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार त्.ज्.।. अनूपपुर के मोबाइल नंबर 7987723716 एवं 8310564861 पर संपर्क कर सकते हैं। एमसीबी जिले में आयोजित यह विशेष भर्ती अभियान युवाओं के लिए सुरक्षा सेवा क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार, स्थायित्व और बेहतर भविष्य का महत्वपूर्ण अवसर बनकर सामने आया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत