मुर्धवा मोड़ पर चला सघन ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
रेणुकूटl क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन सघन ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोककर चालकों की जांच की जा रही है। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक हरेराम यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस टीम मुर्धवा मोड़ पर विशेष जांच अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर रहे हैं। जांच में यदि कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की यात्रा सुरक्षित बनी रहे। इस दौरान यातायात पुलिस के अनिल कुमार राय, मदन मोहन मिश्रा, अमित कुमार पटेल, बृजेश यादव,और यशपाल चौबे भी मौजूद रहे l

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment