​सिन्दुरिया पुलिस ने ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ कर महिलाओं को किया जागरूक

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।

सिंदुरिया /​महराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया मेंदिनांक 17/5/2026 रविवार को एक ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 40 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
​थाना सिन्दुरिया की मिशन शक्ति टीम (महिला कांस्टेबल रनिया, श्रुति और अस्तूरन) ने उपस्थित महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों जैसे— छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और बलात्कार के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान टीम ने यूपी सरकार की आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 102, 181) और साइबर हेल्पलाइन की जानकारी साझा की।
​संवाद के दौरान पुलिस टीम ने किशोरियों के घर से भागने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इससे होने वाले सामाजिक व कानूनी दुष्प्रभावों के बारे में सचेत किया। अंत में महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment