पुलिस और खनन टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिट्टी खनन करते 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

जैत थाना पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से राल चौकी क्षेत्र में मारा छापा
चौमुहाँ। अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जैत पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने देर रात राल चौकी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन व परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए जिले में एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर पीपी सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार व खनन प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस व खनन विभाग की टीम देर रात क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।
शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे जब टीम राल चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मिट्टी से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती दिखाई दीं। पुलिस और खनन टीम को देखकर चालकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क टीम ने घेराबंदी कर पांचों ट्रैक्टरों को रोक लिया।
जब वाहनों की जांच की गई, तो ट्रॉलियों में करीब 3 वर्ग मीटर मिट्टी लदी हुई थी। पुलिस द्वारा जब चालकों से मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र, ई-टीपी या आईएसटीपी की मांग की गई, तो वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। बिना किसी रॉयल्टी और प्रपत्र के अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था।
थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार ने बताया कि बिना वैध प्रपत्रों के उप-खनिज परिवहन किए जाने पर उत्तर प्रदेश उप-खनिज नियमावली 2021 के नियम 58 व 72 तथा खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4 व 21 के तहत सभी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसने वाली इस टीम में मुख्य रूप से जैत थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उप-निरीक्षक (उ0नि0) संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत