दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो
बांदा। जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में बेटे के बाद दस नम्बरी पिता को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा की दिनांक 06.08.2025 को कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी भू माफिया आजम खान ने अपने नाम करवा ली थी। शिकायत मिलने पर एसपी पलाश बंसल ने कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना मटौंध पुलिस द्वारा पूर्व में
राजेश पुत्र मोहनलाल निवासी खाईपार हाल पता बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगर तथा 25 हजार का इनामी),चकबंदी लेखपाल विजय प्रकाश पुत्र धर्मनारायण निवासी पियरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट,श्रीराम पुत्र राजकुमार निवासी करछा थाना मटौंध, (फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला),हरीकरन पुत्र नत्थू निवासी करछा थाना मटौंध ( ₹25 हजार का इनामी),भू माफिया आजम खान पुत्र अयूब खान निवासी बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगर, (फर्जी जमीन खरीददार),भागवत प्रसाद उर्फ बबलू पुत्र विष्णु निवासी जौरही थाना कोतवाली देहात(फर्जी गवाह),दिलीप पुत्र इन्द्रपाल निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात (फर्जी गवाह),रज्जू उर्फ नेमकुमार पुत्र मूलचन्द्र निवासी गोड़ी बाबा खुटला थाना कोतवाली नगर,अनिल कुमार पुत्र रामकेश निवासी पिपरगवां थाना तिंदवारी,खेमराज उर्फ सन्तोष पुत्र राजा भइया निवासी इटवां थाना मटौंध,केदार पुत्र शिवनंदन निवासी इंटवा थाना मटौंध,रिजवान खान पुत्र जमाल खान निवासी जरैली कोठी थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तो की जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में रविवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा एक अन्य 10 हजार रुपए के इनामियां वांछित अभियुक्त भू माफिया आजम खान के पिता अयूब खां पुत्र सरदार खां निवासी गुगौली थाना चिल्ला हालमुकाम बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगरको गोयरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। बेटे के अपराध में वह बराबर का हाथ बटाता था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी मटौंध दीपेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक विकास नेहरा,सृष्टि नगाइच,आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार,विकाश यादव शामिल रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







