गेहूं की पराली में लगी आग से बाग एवं पाइप जलकर खाक बीती रात बिलहड़ी में हुई घटना

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। बीती रात गेहूं की पराली में लगी आग से बाग में लगे 180 अमरुद के पेड़ो के साथ नलकूप पर रखे 41 पाइप जलकर खाक हो गये। आग से करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट भेजी है।
बीती रात क्षेत्र के ग्राम बिलहड़ी में गेहूं की पराली म़े लगी आग ने रामसनेही साहू के अमरुद के बाग एवं नलकूप को अपनी चपेट में ले लिया। आग से अमरुद के 180 पेड़ तथा नलकूप में रखे महिला किसान शशि पत्नी अशोक के 41 पाइप जलकर खाक हो गये हैं। घटना की सूचना किसान ने लेखपाल एवं ग्राम प्रधान को दी। सूचना पाकर पंहुचे लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को भेजी है। आग से करीब दो लाख के नुकसान का अंदाजा लगाया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment