ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी।देशहित में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में रविवार कलेक्ट्रेट सभागार, में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक समस्त उपायुक्त राज्य कर सर्राफा एसोसिएशन बाराबंकी तथा जनपद के प्रमुख सर्राफा व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करना तथा सोने के आयात को नियंत्रित करने के संबंध में संवाद स्थापित करना था।बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ सर्राफा एसोसिएशन जनपद बाराबंकी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारीगण शशी शेखर गुप्ता, अनिल रस्तोगी राजू वर्मा संतोष कुमार सोनी सुनील त्रिवेदी नीरज सोनी विकास गुप्ता श्यामजी गुप्ता मुरारी लाल अजीत सोनी अनन्त कुमार आदि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित व्यापारियों को विदेशी मुद्रा पर पड़ रहे वैश्विक दबाव के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया तथा अपेक्षा की गई कि सभी व्यापारी देशहित में स्वेच्छा से सोने एवं चांदी की बुलियन (ईंट/बिस्कुट) की खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करेंगे। इस संबंध में सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा पूर्ण सहमति व्यक्त की गई।
व्यापारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं युद्धजनित आर्थिक प्रभावों को देखते हुए वे देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु शासन-प्रशासन का हर संभव सहयोग करेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। घंटाघर क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाने का अनुरोध भी किया गया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन प्रदान किया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा अपनी व्यावहारिक समस्याओं से भी अवगत कराया गया, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में जीएसटी विभाग से उपायुक्त राज्य कर श्रीमती प्रेरणा सिंह, विकास कुमार सेठ, श्रीमती अंजू उपाध्याय तथा सहायक आयुक्त राज्य कर श्रीमती अंचल अग्रवाल, श्रीमती ज्योत्स्ना सिंह, राज्य कर अधिकारी रवि प्रकाश सिंह एवं सुश्री कहकशाँ उपस्थित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







