ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी। शहरी क्षेत्र अंतर्गत गुलरिया गार्दा स्थित बड़ी धनुष्यज्ञ मैदान में श्री राम चरित्र प्रकाशक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
बैठक में नई गठित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ पुरानी समिति के भी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नई समिति के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने की। वही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए जिनमें मुख्य रूप से स्थानीय कलाकारों द्वारा लीला मंचन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही समिति को दिए गए मकान पर नई समिति का अधिकार स्थापित करने का प्रस्ताव पारित हुआ, ताकि उसका उपयोग लीला मंचन के लिए किया जा सके।इस दौरान वर्षों से बंद पड़े बक्सों को भी खुलवाया गया। जहां बक्सों से कलाकारों के वस्त्र और लीला मंचन की सामग्री निकली। अधिकांश सामग्री नष्ट हो चुकी थी, लेकिन जो सामग्री सही हालत में मिली उसे साफ सफाई के लिए भेजने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने आगामी रामलीला मंचन को भव्य रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







