राज्यपाल श्री रमेन डेका कबीरधाम के सुदूर वनांचल में बैगा परिवारों से मिलने पहुंचे, सौंपी पीएम जनमन आवास की चाबी

SHARE:

(केसरिया हिंदुस्तान कवर्धा)
बैगा बाहुल्य ग्राम ढोलबज्जा पहुंचकर ग्रामवासियों से की आत्मीय चर्चा
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल में बैगा परिवारों से मिलने ग्राम ढोलबज्जा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्मित आवासों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को नए घरों की चाबी सौंपी। राज्यपाल ने बैगा परिवारों से आत्मीयता से चर्चा की और शासन की योजनाओं से हो रहे बदलावों की जानकारी ली।

राज्यपाल रमेन डेका ने सुकरतीन बाई बैगा, संतराम मरावी एवं सुखिया बैगा को नए आवास की चाबी प्रदान की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण की प्रक्रिया, प्राप्त राशि और योजना से मिले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि पक्के आवास मिलने से अब उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
संतराम मरावी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था, जिसके लिए 2 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही मनरेगा के माध्यम से मजदूरी भुगतान भी मिला, जिससे आवास निर्माण कार्य पूरा करने में सहायता मिली। राज्यपाल ने आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की सराहना की।

इस दौरान सुकरतीन बाई बैगा ने राज्यपाल को बताया कि वे बांस से सूपा, टोकरी और ट्री गार्ड जैसे उत्पाद तैयार करती हैं तथा समूह के माध्यम से उनका विक्रय कर आजीविका चला रही हैं। राज्यपाल ने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्रों की पारंपरिक कला और आजीविका को बढ़ावा देना भी शासन की प्राथमिकता है।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में आवास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी सुविधाओं का विस्तार कर लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव और बेहतरी लेकर आना है। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत