आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, 8.28 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त। तिल्दा तहसील का मामला

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा
सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले,आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा,कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में रविवार को अवैध रूप से मदिरा परिवहन की सूचना पर आबकारी विभाग द्वारा तिल्दा के ग्राम खपरीकला बड़ा तालाब के पास से आरोपी पुरुषोत्तम बंजारे पिता आनंद बंजारे निवासी खपरीकला , तहसील तिल्दा को नीले रंग की दोपहिया वाहन सुजुकी एक्सेस में अवैध रूप से शराब परिवहन करते परिवहन करते 46 पौव्वा देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) बरामद कर जप्त किया गया ।
आरोपी के खिलाफ छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा ,आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत