नशे के कारोबार पर चांपा पुलिस का लगातार शिंकजा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

चांपा // लाखों रुपए का मादक पदार्थ गांजा के साथ महिला आरोपी को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।कुछ दिन पहले भी चांपा पुलिस द्वारा 25 नग नशीली कप सिरफ़ एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 20 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।गांजा बिक्री के मामले की गिरफ्तार महिला आरोपी मोंगरा बाई उम्र 34 वर्ष ग्राम पिसौद थाना जांजगीर।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी चांपा के नेतृव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से गांजा बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।मामले का विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 14.05.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक महिला भोजपुर इण्डेन गैस एजेंसी के पास में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेच रहा हैं, की मुखबिर सूचना के बताये स्थान इण्डेन गैस एजेंसी के पास पहुंचकर देखा कि एजेंसी के पीछे एक महिला काला बैग लेकर खडी थी जिसे घेराबंदी कर पकडा संदिग्ध महिला की नाम पुछने पर अपना नाम मोंगरा बाई ग्राम पिसौद थाना जांजगीर का होना बतायी जिसके कब्जे से काला रंग कि बैग में अवैध मादक गांजा 2.1 कि. ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये एवं नगदी रकम 450रू को जप्त किया जाकर, महिला आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 234/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 14.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चैहान, आर0 गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, म0आर0 निरमा टोप्पो एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई