दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा नगर पालिका क्षेत्र में सोमनाथ एनीकेट से पानी की सप्लाई की जाती है, वहां से पानी तिल्दा फिल्टर प्लांट आता है और पूरे तिल्दा नेवरा शहर में पानी की सप्लाई होती है, पाइप लाइन में खराबी आने की वजह से वर्तमान में 3 दिनों से पानी की सप्लाई शहर में बंद है।
ग्राम सरोरा के पास पाइप लाइन में खराबी आ गई है, जिससे पानी नहीं आ पा रहा उक्त पाइप लाइन का व्यापक स्तर पर सुधार कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा।
आज कार्यस्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, सभापति ईश्वर यदु, सतीश निषाद सहित पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए और कार्य का जायजा लिए।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने आम जनता से अपील कर कहा कि पाइप लाइन में खराबी आ जाने की वहज से पानी सप्लाई की दिक्कत हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा, जनता धैर्य बनाए रखें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







