गंगा दशहरा और ईद को लेकर जिलाधिकारी-एसएसपी ने की समीक्षा गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। जनपद में आगामी गंगा दशहरा और ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने नगर निगम और पंचायत राज विभाग को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दृष्टिगत मस्जिदों के आसपास और गंगा घाटों पर नियमित साफ-सफाई, नालों की सफाई और पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। सड़कों को दुरुस्तता के लिए लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों को तत्काल गड्ढामुक्त और मरम्मत करने के निर्देश दिए गए तथा पर्वों के दौरान बिजली कटौती न करने और सुरक्षा की दृष्टि से खुले ट्रांसफॉर्मर्स की बैरिकेडिंग व लटके तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि महत्वपूर्ण स्थलों पर मेडिकल टीमें, एम्बुलेंस और विशेष रूप से श्मोटरसाइकिल एम्बुलेंसश् तैनात रखी जाएं। एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर व्यापक कार्ययोजना पेश की। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर नोटिस जारी करने और उन पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। रूट डाइवर्जन की जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। वहीं जिलाधिकारी ने गंगा दशहरा के लिए घाटों पर बैरियर, बैरिकेडिंग, गोताखोरों और सिविल डिफेंस के वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट रोकने हेतु सैंपलिंग जारी रखने और पशु चिकित्सा विभाग को आवारा पशुओं को गौशाला भिजवाने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी सहित सभी तहसीलों के एसडीएम और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

पीस कमेटी और स्थानीय संवाद
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठकें आयोजित करने और त्योहार रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन कर पुरानी समस्याओं का समय रहते निराकरण करने का आदेश दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत