दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। नगर आयुक्त साहब जग प्रवेश द्वारा वृन्दावन में निर्माणाधीन नगर निगम के गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण में प्रयुक्त कंक्रीट क्यूब टेस्ट एवं अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता की समीक्षा की।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सभी सामग्रियाँ पूर्णतः गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों तथा कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मुख्य अभियंता संजय सिंह, अवर अभियंता अरुण कुमार तथा सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।
—————
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







