दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। ब्रज की साहित्यिक और सांस्कृतिक सेवा में समर्पित संस्था जागृति कला संगम द्वारा इस वर्ष का प्रतिष्ठित ब्रज धरोहर रंग यात्रा सम्मान प्रख्यात संगीत शिरोमणि और गीतकार प्रोफेसर पंडित सत्यभान शर्मा को प्रदान किया गया।
शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम का आगाज शहनाई वादन, वेदांत कौशिक द्वारा शंखनाद और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सौरभ एवं महिमा कौशिक ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। निदेशक रंगाचार्य लोकेंद्र नाथ कौशिक ने मुख्य अतिथि की चरण वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि को ठाकुर बांके बिहारी जी की छवि भेंट की गई। समारोह में पवन कुमार पाठक, शशांक चतुर्वेदी और उमा शर्मा सहित कई रचनाकारों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रो. सत्यभान शर्मा ने अपने संबोधन में संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नाट्य भूषण पंडित लोकेंद्र नाथ कौशिक सहित ब्रज की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं ने उनका नागरिक अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम का समापन सौरभ और वेदांत कौशिक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







