रायबरेली पहुँचे जगद्गुरु चक्रपाणि जी महाराज, भगवान चित्रगुप्त की कथा के रास से सराबोर हुए भक्तजन

SHARE:

रायबरेली। धर्म और आस्था की नगरी रायबरेली आज ‘जय चित्रगुप्त’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। भगवान श्री चित्रगुप्त चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रिफर्म क्लब लॉन ‘ए’ (अस्पताल चौराहा) में आयोजित दो दिवसीय दिव्य संगीतमय कथा का शनिवार को अत्यंत भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ।
कथा के मुख्य व्यास, श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन धाम के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के जनपद आगमन पर कायस्थ समाज ने पलक-पावड़े बिछा दिए। चुरवा हनुमान मंदिर पर समाज के सैकड़ों युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने महाराज जी की अगवानी की थी। यहाँ से लगभग 100 चार पहिया वाहनों का विशाल काफिला गाजे-बाजे के साथ शहर की ओर रवाना हुआ। यह भव्य नज़ारा जिसने भी देखा, वह मंत्रमुग्ध हो गया था।
कथा के प्रथम दिन चित्रगुप्त महिमा का बखान करते हुए महाराज जी ने भगवान चित्रगुप्त के अवतरण और मानव जीवन में उनके न्याय व आदर्शों के महत्व पर प्रकाश डाला। संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
वहीं कथा के दूसरे दिन रविवार को अखिल भारतीय हिंदू संत महासभा के अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। जिनके स्वागत के लिए अनिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या में लोग लालगंज स्थित बाबा बल्हेश्वर मंदिर पहुचे। अखिल भारतीय हिंदू संत महासभा के अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज किसी के जाती विशेष के भगवान ने होकर सर्व समाज के भगवान है। वह सम्पूर्ण सृष्टि के कर्मों के लेखाकार एवं न्याय के प्रतीक हैं। कथा के दूसरे दिन करीब 20 हज़ार लोगों के विशालकाय जनसमूह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही कथा के समापन के उपरांत स्वादिष्ट भंडारे को भी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
रायबरेली के इतिहास में पहली बार हुए इस भव्य आयोजन की चर्चा राजनीतिक गलियारे में भी जोर शोर से रही। इस दौरान जिले में कायस्थ के सभी संगठनों ने बिना शर्त अनिता श्रीवास्तव का खुल कर समर्थन किया इसमें चित्रांश समन्वय समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के पदाधिकारी कमल श्रीवास्तव इत्यादि शामिल रहें।
आयोजन समिति की मुख्य आयोजिका समाजसेवी श्रीमती अनीता श्रीवास्तव (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने बताया कि दो दिवसीय इस कथा के माध्यम से कायस्थ समाज ने अपनी एक जुटता दिखाई और सभी कायस्थ संगठनों ने एक मंच पर आकर संगठित होने का परिचय दिया। उन्हें कहा कि यह हम लोगो के लिए सौभाग्य का विषय है की इस आयोजन के माध्यम से हम सभी ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बनें और पुण्य के भागीदार बने। इस मौके पर कथा आयोजन के मीडिया प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सम्भाल रहे अमित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी दी एवम कथा को आयोजन एवम प्रचार प्रसार के माध्यम से सफल बनाने में सहयोग दिया। वही स्वामी जी द्वारा श्रीमती अनिता श्रीवास्तव जी को *भगवान चित्रगुप्त अखाड़ा पीठ का* राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया, उन्होंने सभी मीडिया बंधुओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर संरक्षक की भूमिका में डॉक्टर रमेश श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी गुड्डन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव प्रधान प्रतिनिधि कलंदरपुर नितिन श्रीवास्तव चित्रांशु निगम सौरभ श्रीवास्तव व कायस्थ समाज के अन्य वरिष्ठ जनों का योगदान सराहनीय रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत